कोंडागांवछत्तीसगढ़जिलेदंतेवाडाबस्तर

पटवारियों पर ब्रेक इन सर्विस और निलंबन की कार्रवाई, धान खरीदी शुरू होने से पहले सरकार का बड़ा एक्शन

13 अक्टूबर से कामकाज से दूर रहकर आंदोलन कर रहे पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. कोरिया जिले में हड़ताल में शामिल 50 पटवारियों पर कार्रवाई की गई है. वहीं बस्तर में 99 तो सुकमा में 56 पटवारियों का अक्टूबर माह का वेतन रोक दिया गया है.

कलेक्टर कार्यालय से शासन को भेजी गई कार्रवाई की रिपोर्ट

कोरिया में 50 हड़ताली पटवारियों के विरुद्ध ‘ब्रेक इन सर्विस’ अर्थात सेवा-विच्छेद के आदेश जारी किए गए हैं. दो को निलंबित किया गया है. प्रशासन ने पटवारियों का अक्टूबर माह का वेतन भी रोक दिया है.

कलेक्टर कार्यालय द्वारा 11 नवंबर को सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को भेजे गए पत्र में हड़ताल और उसके विरुद्ध की गई कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया है. पत्र के अनुसार निलंबित किए गए दोनों पटवारियों के विरुद्ध विभागीय जांच करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं. हड़ताल में शामिल सभी 50 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

CHHATTISGARH PATWARI STRIKE

जिले के 59 में से 50 पटवारी हड़ताल पर

कोरिया जिले में कुल 59 पटवारियों के पदस्थ होने की जानकारी दी गई है. इनमें से 50 पटवारी 13 अक्टूबर से जारी हड़ताल में शामिल हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले की चार तहसीलों में हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. बैकुंठपुर तहसील में कुल 19 पटवारियों में से 17 हड़ताल पर हैं. इसी तरह पटना तहसील में 17 में से 15, पोड़ी-बचरा तहसील में 11 में से नौ और सोनहत तहसील में 12 में से नौ पटवारी आंदोलन में शामिल हैं. इस तरह जिले में पदस्थ कुल पटवारियों में से अधिकांश के हड़ताल पर रहने से राजस्व विभाग का मैदानी कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है.

पटना और सोनहत तहसील के एक-एक पटवारी निलंबित

प्रशासनिक कार्रवाई के तहत निलंबित किए गए दो पटवारियों में एक पटना तहसील और दूसरा सोनहत तहसील का बताया गया है. दोनों के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं. इसके अलावा सभी 50 हड़ताली पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है. प्रशासन की ओर से जारी ब्रेक इन सर्विस के आदेश और वेतन रोकने की कार्रवाई को हड़ताल के खिलाफ अब तक की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है.

9 पटवारी हड़ताल से रहे अलग

एक ओर जहां जिले के 50 पटवारी हड़ताल में शामिल हैं, वहीं नौ पटवारियों ने आंदोलन से दूरी बनाए रखी है. इनमें आठ परिवीक्षाधीन पटवारी और एक नियमित पटवारी शामिल हैं. इन कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल नहीं होने से जिले में कुछ स्तर पर राजस्व संबंधी कार्यों के संचालन की गुंजाइश बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button