देशन्यूज़

‘प्रोटेस्ट न करने का हमने कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है’, जंतर मंतर प्रदर्शन को लेकर CJP ने अब क्या कहा?…

नई दिल्ली:

Jantar-Mantar Protest LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने सीजेपी नेता अभिजीत दिपके, सौरभ दांस और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और अब वे रिहा हो चुके हैं. इससे पहले, 10 अक्टूबर को पुलिस ने तीनों सीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया था. तीनों सीजेपी नेता मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे. जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया था. 

मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर प्रोसेस के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रोटेस्ट जारी है. शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुलाए गए प्रोटेस्ट के बाद दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया. जंतर-मंतर के आस-पास के इलाकों के साथ ही नई दिल्ली से जुड़े कई इलाकों में इंटरनेट बंद रहा और भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए. इस दौरान प्रदर्शन करने आने वाले लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. करीब तीन हजार लोगों को पुलिस ने कुछ घंटों की हिरासत के बाद छोड़ दिया.

यूट्यूबर ध्रुव राठी, सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी तक पुलिस हिरासत से छोड़ा नहीं गया है. सीजेपी सदस्यों को नाटकीय अंदाज में हिरासत में लिया गया. प्लेन लैंड होने के कुछ ही मिनटों में एयरपोर्ट के अंदर घुसकर दिल्ली पुलिस ने सीजेपी सदस्यों को हिरासत में लिया. सीजेपी का कहना है कि वे तीनों नेताओं से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें यह भी नहीं पता कि उन्हें कहां रखा गया है. पार्टी का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ‘अगवा’ कर लिया है. 

AISA की नेशनल प्रेसिडेंट नेहा बोरा शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरीं और उन्हें हिरासत में ले लिया गया. जंतर-मंतर के आस-पास भारी पुलिस बल मौजूद था. ऐसे में नेहा बोरा दिल्ली हाट इलाके में प्रदर्शन करने पहुंच गईं. नेहा बोरा ने देर शाम सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए शनिवार को भी प्रोटेस्ट मार्च निकालने का ऐलान किया है. 

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन…’, सीजेपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा गया?

सीजेपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ दास ने कहा, यह सिर्फ युवाओं की नहीं बल्कि बाकी नागरिकों से भी जुड़ा है. वोटिंग का अधिकार छीना जा रहा है.   ये 80 साल में सबसे बड़ी लड़ाई है और युवा आगे हैं.

सौरव ने कहा कि उन्होंने विदेशी फंडिंग का सुझाव देकर हमें बदनाम करने की कोशिश की. अब वे दिल्ली में पाबंदियां लगा रहे हैं. विरोध के खिलाफ खराब माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 

वहीं सीजेपी के आशुतोष रांका ने कहा कि प्रोटेस्ट अभी भी जारी है. वॉलंटियर्स अभी भी मौजूद हैं. यह प्रोटेस्ट तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश इस्तीफा नहीं दे देते.

दिल्ली में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन को रोकने के लिए लगाई बंदिशों पर सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को बड़ी टिप्पणी की. अदालत ने कहा कि पूरे शहर से बैरिकेडिंग हटनी चाहिए. इसकी बहुत जरूरत होने पर ही कहीं लगाया जाए. इसके अलावा शीर्ष अदालत ने मेट्रो के सामान्य संचालन की बात भी की. बेंच ने कहा कि दिल्ली में कहीं भी इंटरनेट बंद न किया जाए. अदालत ने इस दौरान यह भी कहा कि हमने पहले भी कहा था कि मेट्रो के संचालन पर रोक न लगे. इस पर आपने 57 स्टेशनों की बजाय 45 को ही बंद किया, लेकिन स्टेशन बंद रहे.

सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच मौलिक अधिकारों की रक्षा पर कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य को कथित हिरासतों की परिस्थितियों, उनके तरीके और उनके कानूनी औचित्य के बारे में स्पष्टीकरण देना होगा. कोर्ट ने यहा भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद-32 के तहत मौलिक अधिकारों की रक्षा और उनका प्रवर्तन सुनिश्चित करना उसका संवैधानिक दायित्व है.

अभिजीत दीपके के माता-पिता के दावे पर आया पुलिस का बयान

दिल्ली पुलिस ने कहा, “अभिजीत की दादी के निधन की जानकारी उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ तुरंत दी गई थी. उन्हें अंतिम संस्कार के वक्त के बारे में भी बताया गया और मानवीय आधार पर उनके गृहनगर जाने के लिए हर संभव मदद की पेशकश की गई, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया.”

Related Articles

Back to top button