छत्तीसगढ़

 प्रदेश में ठंड में आएगी कमी ,आज और कल वर्षा की आशंका, 

रायपुर। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज और कल वर्षा की आशंका, ठंड में आएगी कमी, प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. बीते दो दिनों में प्रदेश का न्यूनतम औसत तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ गया है. यही नहीं अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है. 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दो मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश हवा की दिशा में परिवर्तन हो सकता है. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दंतेवाडा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया.अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. 

सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा और उससे लगे सरगुजा संभाग के जिलों में ,बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में, रायपुर संभाग के जिले, में19 दिसंबर से 20 दिसंबर को हल्की से मध्यम वर्षा होने संभावना है

Related Articles

Back to top button