कबीर धाम(कवर्धा)न्यूज़

धान खरीदी केंद्र चिल्फी में अव्यवस्था का आलम, किसान खुद कर रहे है मजदूर का काम।

कबीरधाम l कबीरधाम जिले के एक ऐसा धान खरीदी केंद्र जहां किसान ही कर रहे मजदूरी का काम बतादे की जिले के चिल्फी धान खरीदी केंद्र में किसान धान बेचने के लिए तो पहोच रहे है पर किसान को ही मजदूरी का काम करना पड़ रहा है, वही प्रबंधक का कहना है की मजदूर नही मिलने के कारण किसान स्वयं कार्य कर रहे जिसके एवज में किसानों को 6 रुपये क्विंटल के हिसाब भुगतान किया जा रहा है परंतु किसानों का आरोप यह भी है अभी किसी भी किसान को मजदूरी की राशि नही मिली है जो जांच का विषय है,

साथ ही किसान धान लेकर खरीदी केंद्र तक पहोचने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है जिसके चलते किसान को अपने धान को बेचने के लिये सुबह 3 बजे से शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है .

वही धान खरीदी केंद्र ऐसे जगह संचालित किया जा रहा है जहां किसान अपने धान ट्रेक्टर के साथ खरीदी केंद्र तो पहोच रहे पर किसानों में ट्रैक्टर पलटने या कोई हादसा होने का भय बना हुवा है .

किसानों ने मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन से मजदूरी की राशि व धान खरीदी केंद्र को अन्य जगह संचालित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button