छत्तीसगढ़राजनीति

BJP सहयोग केंद्र आज से फिर शुरू, मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं; जानिए किस दिन कौन रहेगा मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा का सहयोग केंद्र आज यानी 5 अक्टूबर से एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से जुड़ी समस्याएं सुनेंगे। इसके साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर शिकायतों और समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

सहयोग केंद्र में आज तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मौजूद रहेंगे। वे कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और संबंधित मामलों को विभागीय स्तर पर भेजकर समाधान कराने की पहल करेंगे।

इन दिनों में अलग-अलग मंत्री संभालेंगे जिम्मेदारी

भाजपा की ओर से सहयोग केंद्र के लिए आने वाले दिनों का कार्यक्रम भी तय किया गया है।

  • 5 अक्टूबर: तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
  • 6 अक्टूबर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • 8 अक्टूबर: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
  • 9 अक्टूबर: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

इन दिनों संबंधित मंत्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।

अगस्त में 9 दिन चला था सहयोग केंद्र

इससे पहले भाजपा ने अगस्त में सहयोग केंद्र की शुरुआत की थी। उस दौरान इसका संचालन करीब 9 दिनों तक किया गया था। अब एक बार फिर इसे शुरू किया जा रहा है, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सीधे मंत्रियों तक पहुंचाने और विभागीय स्तर पर उनके निराकरण की प्रक्रिया को तेज किया जा सके।

Related Articles

Back to top button