उत्तराखंड

मसूरी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, कहा कि कांग्रेस पार्टी लश्करे पाकिस्तान बनकर बैठा हुआ है …

मसूरी l भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला का मसूरी पहुंचने पर मसूरी भाजपा मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने प्रेम शुक्ला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रेम शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के विकास के लिए अग्रसर है उन्होंने कहा कि मसूरी और देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जो उत्साह है उसे स्पष्ट है कि आज देश की जनता भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश के विकास को लेकर किए जा रहे कार्य से खुश है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भारत की शौर्य का प्रतीक है।

उन्होने कहा कि भारत में जब बलिदानियों की संख्या की बात सामने आती है तो उसमें उत्तराखंड के वीरों की संख्या सबसे अधिक होती है। उन्होंने कहा कि भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल और सीडीएस अनिल चौहान भी उत्तराखंड से हैं उत्तराखंड भारत का शौर्य का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने सिद्ध किया कि भारत आतंकवाद के विनाश के लिए संकल्पबद्ध है और आतंकवाद का समर्थन करने वाले पाकिस्तान की वायु सेना की 20 प्रतिशत क्षमता को भारत की सेना ने नष्ट किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने यह दिखा दिया है आतंकवाद को पहना देने वाले परमाणु शक्ति संपन्न पाकिस्तान के घर में घुसकर उसको सबक सिखाने की ताकत रखते हैं और जो कोई भी आतंकवाद को पालेगा उसका सर्वनाश करने में भारत को जरा भी समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को देश दुनिया में नकाब करने के लिए भारत के सांसदों और विशेषज्ञ का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में जाकर पाकिस्तान को विश्व पटल पर बेनकाब करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है ओर आतंकवादियों को मारे बिना शांत नहीं बैठेंगा।

उन्होंने कहा कि अभी ऑपरेशन सिंदूर जारी है और जो भी ऑपरेशन के दौरान नुकसान हुआ है उसकी जानकारी देष की सेना देगी। उन्होंने कहां की कांग्रेस पार्टी को लश्करे पाकिस्तान बनकर बैठा हुआ है वह सुधर जाए यही उनसे अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर जिसके द्वारा भी अभद्र टिप्पणी की है वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और भारतीय जनता पार्टी ऐसे लोगों को अस्वीकार करती है। और भारतीय जनता पार्टी की सरकार और संगठन द्वारा ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा की कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे अधिकारियों के खिलाफ अगर किसी ने भी अभद्र टिप्पणी की तो भारतीय जनता पार्टी ऐसे लोगो को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा।

Related Articles

Back to top button