छत्तीसगढ़दुर्ग

कथक नृत्य में आदिश्री ने हासिल किया प्रतिष्ठित ‘नंदी पुरस्कार’

दुर्ग। नटवर गोपीकृष्ण राष्ट्रीय पुरस्कार एवं नृत्य महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित ‘नृत्यानंदलहरी नृत्य महोत्सव’ में संगीता कला अकादमी की प्रतिभाशाली नृत्यांगना आदिश्री घोष ने कथक नृत्य की श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘नंदी पुरस्कार’ हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, संगीता कला अकादमी ने श्रीनिता को ‘हिरण्यमयी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। दोनों कलाकारों की इस उपलब्धि से अकादमी और कला जगत में हर्ष का माहौल है।

Oplus_16908288

इस सफलता के पीछे संगीता कला अकादमी की संस्थापक एवं मार्गदर्शक डॉ. संगीता कापसे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके कुशल मार्गदर्शन, निरंतर प्रशिक्षण और अनुशासन ने विद्यार्थियों को अपनी कला निखारने तथा बड़े मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

Oplus_16908288

आदिश्री घोष और श्रीनिता की यह उपलब्धि कथक एवं शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनकी लगन, मेहनत और समर्पण को दर्शाती है। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन में सम्मान प्राप्त करना दोनों कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डॉ. संगीता कापसे के मार्गदर्शन में अकादमी के विद्यार्थी लगातार शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। दोनों कलाकारों की इस सफलता को उनके निरंतर अभ्यास, समर्पण और गुरु के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button