महासमुंद

सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान यातायात जागरूकता अभियान महासमुंद पुलिस विभाग के द्वारा…

महासमुंद l आज महासमुंद पुलिस विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान यातायात जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट जागरूकता रैली निकाल कर महासमुंद शहर वासियों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के उद्देश्य से जागरूक किया गया..इस कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय , यातायात , थाना आजाक , थाना सिटी कोतवाली , रक्षित केंद्र सहित महासमुंद के 150 अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई..जागरूकता रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद से निकलकर महासमुंद शहर के विभिन्न चौक चौराहो पर गयी जहाँ लोगो को हेलमेट लगाना , तीन सवारी न चलना , सीट बेल्ट उपयोग दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करना नाबालिक वाहन ना चलाना, शराब सेवन कर वाहन ना चलाना जैसे और भी यातायात संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया…

Related Articles

Back to top button