आज 20 अक्टूबर, मंगलवार को देशभर में दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है. इसे विजयादशमी भी कहा जाता है. हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है. दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था. वहीं, मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत कर धर्म और सत्य की जीत का संदेश दिया था.

पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी. इस दिन भक्त सच्ची श्रद्धा से भगवान श्रीराम और मां दुर्गा की पूजा करते हैं. कई जगहों पर शस्त्र पूजा की परंपरा भी निभाई जाती है. मान्यता है कि शस्त्रों की पूजा करने से साहस, शक्ति और विजय का आशीर्वाद मिलता है. वहीं, शाम के समय रावण दहन किया जाता है, जो बुराई और अहंकार के अंत का संदेश देता है.
ऐसे में आइए जानते हैं, दशहरे पर शस्त्र पूजा कैसे करें, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, रावण दहन किस समय करना शुभ रहेगा और इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. साथ ही जानें विजयादशमी से जुड़ी खास धार्मिक मान्यताएं और पूजा के जरूरी नियम-
