रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन में डिजिटल कार्यसंस्कृति और समयबद्ध प्रशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने तथा कार्यालयीन समय का पालन करने वाले मंत्रालयीन अधिकारियों और कर्मचारियों को मई माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि शासन के कामकाज में ई-ऑफिस प्रणाली पारदर्शिता, गति और जवाबदेही सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे ई-ऑफिस के अधिकतम उपयोग के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करें तथा समय पर कार्यालय पहुंचकर अनुशासित कार्यसंस्कृति को मजबूत बनाएं।
उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
विभागों की रैंकिंग में गृह विभाग पहले स्थान पर
ई-ऑफिस प्रणाली में विभागीय प्रदर्शन के आधार पर इस बार गृह विभाग ने पहला स्थान हासिल किया। समाज कल्याण विभाग दूसरे और सामान्य प्रशासन विभाग तीसरे स्थान पर रहा।
इन विभागों की ओर से गृह विभाग की सचिव नेहा चम्पावत, समाज कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने प्रशंसा पत्र प्राप्त किए।
सचिव स्तर पर श्रेष्ठ ई-ऑफिस निष्पादन
फाइलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए सचिव स्तर पर भी अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
- प्रथम स्थान – सामान्य प्रशासन एवं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव रजत कुमार
- द्वितीय स्थान – विधि एवं विधायी कार्य विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सावंत
- तृतीय स्थान – गृह एवं श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता
संयुक्त सचिव से लेकर कनिष्ठ सहायक तक हुए सम्मानित
मुख्य सचिव ने केवल वरिष्ठ अधिकारियों ही नहीं बल्कि विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।
संयुक्त सचिव श्रेणी
- प्रथम – अनुपम त्रिवेदी (अनुसूचित जनजाति विकास विभाग)
- द्वितीय – भूपेन्द्र कुमार राजपूत (अनुसूचित जनजाति विकास विभाग)
- तृतीय – कमलेश बंसोड (परिवहन विभाग)
उप सचिव श्रेणी
- प्रथम – दूरदेशी राम सोन्टापर (वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग)
- द्वितीय – किशोर कुमार भूआर्य (सामान्य प्रशासन विभाग)
- तृतीय – ऋतु वर्मा (सामान्य प्रशासन विभाग)
अवर सचिव श्रेणी
- प्रथम – अरुण कुमार मिश्रा (विधि एवं विधायी कार्य विभाग)
- द्वितीय – पूरन लाल साहू (गृह विभाग)
- तृतीय – मगनलाल पवार (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग)
अनुभाग अधिकारी एवं सचिवालय सहायकों को भी मिला सम्मान
अनुभाग अधिकारी वर्ग में—
- प्रथम – नंदकुमार मेश्राम (सामान्य प्रशासन विभाग)
- द्वितीय – वीरेन्द्र कुमार (स्वास्थ्य विभाग)
- तृतीय – भोलेनाथ सारथी (वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग)
वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी
- प्रथम – दुर्गेश रात्रे (चिकित्सा शिक्षा विभाग)
- द्वितीय – रामगोपाल सेन (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग)
- तृतीय – कमलेश यदु (स्कूल शिक्षा विभाग)
कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी
- प्रथम – उमेश यादव (नगरीय प्रशासन विभाग)
- द्वितीय – भानुप्रसाद (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग)
- तृतीय – सुरेन्द्र कुमार (सामान्य प्रशासन विभाग)
इसके अलावा टेक्निकल सेक्शन (सचिवालय) में कंप्यूटर ऑपरेटर श्रेणी के दीपेश कुमार को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया।
समयबद्धता के लिए भी मिला सम्मान
कार्य संस्कृति में अनुशासन और समय की पाबंदी को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य सचिव ने कार्यालयीन समय पर नियमित उपस्थिति दर्ज कराने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में आनंद कुमार पटेल, भावना यादव, हरि प्रसाद, हरिश देवांगन, जयंत कुमार देवांगन, जीधन राम साहू, लोक नारायण शर्मा, ओम प्रकाश पात्रे, पुरुषोत्तम लाल निषाद, पुष्पांजलि गजभिये, राजकुमार सोरी, राजेश कुमार जैन, रमाकांत, रमेश कुमार पटेल, शेष नारायण साहू, सुनील मैत्री तथा उमेश कुमार ठाकरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
डिजिटल और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में पहल
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य शासन का उद्देश्य मंत्रालय में डिजिटल, पारदर्शी, समयबद्ध और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करना है। ई-ऑफिस प्रणाली से फाइलों का तेजी से निपटारा हो रहा है, पारदर्शिता बढ़ रही है और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता आई है। उन्होंने सभी विभागों से इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समयबद्ध कार्य संस्कृति को अपनी कार्यशैली का स्थायी हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
